April 27, 2024

Love Jihad : ऑटो चालक अरशद अली बन गया सनी,लड़कियों को फंसा रहा था प्रेमजाल में, पुलिस ने धर दबोचा

भोपाल,18 सितंबर (इ खबर टुडे)। ऑटो चालक अरशद अली लड़कियों को फंसाने के लिए सनी बन गया। वह समुदाय विशेष की लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर प्रेमजाल में फंसाता था। भोपाल की एक लड़की ने जाल बिछाकर इस मनचले को पकड़ लिया। युवती ने अरशद अली को अन्य लोगों के साथ मिलकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जांच में पता चला है, अली सनी नाम का उपयोग करके ही तीन अन्य लड़कियों से भी संपर्क कर चुका है। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और हिरासत में ले लिया है।

मामला भोपाल के गौतम नगर इलाके का है जहां मनचले को पकड़ा गया, जानकारी के मुताबिक अरशद अली ब्रज विहार कॉलोनी निशातपुरा का निवासी है और वह ऑटो चलाता है। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-354 लगाई है जिसके तहत कार्रवाई जारी है। फिलहाल उससे अभी पूछताछ की जार रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

अरशद ने एक युवती को सनी बनकर फोन किया, और नौकरी का झांसा दिया। लेकिन युवती ने अरशद के बारे में पता किया तो पता चला कि सनी अरशद अली है जो विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है। पता लगने के बाद युवती ने अरशद को थाने के पास बुलाया और यहां वह मिलने के लिए आ गया।

लेकिन लड़की ने उसे पकड़ने के लिए पहले से ही जाल बिछा रखा था, जैसे ही अरशद आया वहां लड़की के आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसका पूरा वीडियो बनाया। जिसमें वो रोने लगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने जब लड़कियों से पूछताछ तो उन्होंने बताया कि अरशद अपना नाम सनी बताता था, फिर फोन पर बात करता था, इसके बाद उन्हें गलत काम के लिए दबाव बनाता है। लड़की के राजी न होने पर धमकी भी देता था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds