May 18, 2024

Western Railway Ratlam/पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर जोड़े जायेंगे अतिरिक्त कोच

रतलाम 05मई(इ खबर टुडे)यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा अस्थायी तौर पर 04 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। अतिक्ति कोच जोड़े जाने वाले ट्रेनों का

विवरण इस प्रकार है:-

1 ट्रेन संख्या 12953/12954 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 15 मई, 2022 तक मुंबई सेंट्रल से और तत्काल प्रभाव से 16 मई, 2022 तक हज़रत निजामुद्दीन से एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा।

2ट्रेन संख्या 22209/22210 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 13 मई, 2022 तक मुंबई सेंट्रल से और नई दिल्ली से तत्काल प्रभाव से 14 मई, 2022 तक एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा।

3 ट्रेन संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना क्लोन स्पेशलमें 11 मई, 2022 को अहमदाबाद से और 6 मई से 13 मई 2022 तक पटना से एक अतिरिक्त एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।

4 ट्रेन संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल में तत्‍काल प्रभाव से 13 मई, 2022 तक अहमदाबाद से और तत्‍काल प्रभाव से 16 मई, 2022 तक दरभंगा से एक अतिरिक्त एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।

ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds