September 29, 2024

Rajiv Kapoor Dies: अभिनेता राजीव कपूर का हार्ट अटैक के कारण निधन

मुंबई ,09 फरवरी (इ खबर टुडे )। दिवंगत फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई और शो मैन राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बड़े भाई रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। इस खबर के बाद सिनेमा जगत में शोक की लहर है और कई लोगों ने राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए RIP लिखा है। उनके इस ट्वीट पर लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही राजीव कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

रणधीर कपूर बोले, मैंने छोटा भाई खो दिया

वहीं रणधीर कपूर ने भी राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा है कि कि मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने राजीव को बचाने की हर संभव कोशिश की थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके राजीव के शव का इंतजार कर रहा हूं।

राम तेरी गंगा मैली में किया था शानदार अभिनय

गौरतलब है कि राजीव कूपर ने ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया लेकिन उन्हें फिल्म “राम तेरी गंगा मैली’ में शानदार अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इसके अलावा राजीव कपूर ने ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ मूवी का निर्देशन भी किया था और इस फिल्म में बड़े भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। राजीव कपूर अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही दिखते थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds