mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रावटी-शिवगढ़ मार्ग पर कारों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

रतलाम,15 जनवरी (इ खबर टुडे)। जिले में सड़क दुर्घटना का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को भी जिले के रावटी-शिवगढ़ मार्ग पर रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम बासिंद्रा के समीप दो कारों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे कवि ब्रजराजसिंह ब्रज और उनके साथी रावटी से कार में सवार होकर रतलाम आ रहे थे। इस दौरान सामने से शिवगढ की तरफ से दूसरी कार लेकर चालक 28 वर्षीय राजू रावल पुत्र भरत रावल निवासी ग्राम रायपुलिया तहसील पेटलावद जिला झाबुआ रावटी की तरफ जा रहा था। तभी ब्रासिंद्रा के पास घाट के समीप दोनों कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इससे एक कार में सवार 65 वर्षीय प्रदीप राव पुत्र रघुनाथ राव निवासी राजेंद्र नगर, 60 वर्षीय महेशकुमार व्यास पुत्र लक्ष्मीनारायण व्यास निवासी इंद्रलोक नगर, 60 वर्षीय संजय पुत्र विष्णु दातार निवासी इंद्रलोक नगर, कवि 50 वर्षीय ब्रजराजसिंह ब्रज पुत्र तेजसिंह निवासी प्रतापनगर व 56 वर्षीय शंकरलाल बर्मन पुत्र बालकृष्णा बर्मन निवासी मुखर्जी नगर तथा दूसरी कार का चालक राजू रावल घायल हो गए। आसपास के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। राजू को रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कवि बृजराजसिंह और उनके साथियों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है।

Back to top button