July 3, 2024

Bridge Accident : जावरा के उपलई गांव में निर्माणाधीन पुल पर हादसा,सरियों के नीचे दबे दो मजदूर,बुरी तरह घायल (देखें लाइव विडीयो)

रतलाम,21 जुलाई (इ खबर टुडे)। जिले के जावरा तहसील के ग्र्राम उपलई में एक निर्माणाधीन पुल पर हुए हादसे में दो मजदूर लोहे के सरियों के नीचे दब गए। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक और घायल आपस में चचेरे भाई थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जावरा से करीब 8 किमी दूर ग्र्राम उपलई में बरबोदना भूतेडा टू लेन सडक का काम चल रहा है। ग्र्राम उपलई में मन्दिर के समीप इसी मार्ग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा है। दोपहर करीब ग्यारह बजे पुलिया निर्माण के लिए लोहे के सरियों को खडा किया जा रहा था कि अचानक सरियों का जाल नीचे जा गिरा और दो श्रमिक इसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने प्रयास पूर्वक सरिये हटाए और मजदूरों को निकाला। लेकिन तब तक एक श्रमिक नारायण पिता प्रभु 35 दम तोड चुका था,जबकि दूसरा श्रमिक गणेश पिता दीता 30 गंभीर रुप से घायल था। नारायण और गणेश चचेरे भाई है और केलकच्छ तह.बाजना केनिवासी है। घायल गणेश को गंभीर अवस्था के चलते रतलाम जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। नारायण की मौत के मामले में जावरा औ.क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

समय पर ना एम्बुलैैंस पंहुची ना पुलिस


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना की जानकारी फौैरन डायल हण्ड्रेड को दी गई थी,लेकिन समय पर ना तो एम्बूलैैंस पंहुची ना ही पुलिस अधिकारी पंहुचे। वहां मौजूद श्रमिकों व ग्र्रामवासियों ने अपने ही प्रयासों से सरियों में दबे श्रमिकों को बाहर निकाला,लेकिन तब तक एक व्यक्ति दम तोड चुका था।

You may have missed