September 30, 2024

भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न : भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय

एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर

जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय

रतलाम, 30 सितंबर(इ खबर टुडे)। संगठन पर्व के तहत् चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक सोमवार को हुई। इसमें जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला सदस्यता प्रभारी एवं जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास आदि मंचासीन रहे।
जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय ने कहा कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य सबको मिलकर पूरा करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं मे इतनी काबिलियत है कि वे लक्ष्य को पूरा जरूर करते है। सदस्यता अभियान के दूसरे चरण मे हर मंडल मे पदाधिकारी सक्रियता पूर्वक कार्य कर और लक्ष्य से अधिक सदस्यता बनाकर जिले अग्रणी बनाए ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि सबको मिलकर सदस्यता अभियान का कार्य करना है। इसके लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय आरंभ मे स्वागत भाषण देते हुए सदस्यता अभियान के पहले चरण मे हुए कार्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण मे सदस्यता अभियान तेजी से चलेगा। कार्यकर्ता जिले के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने मे जुट जाए। भाजपा आई.टी.सेल. प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल ने सदस्यता अभियान के तकनीकी कार्यो की जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार प्रदर्शन जिला सदस्यता टोली सदस्य नंदकिशोर महावर ने किया।

डॉ. भरत शर्मा जिला सहसंयोजक बने
भाजपा की जिला बैठक मे युवा चिकित्सक डॉ.भरत शर्मा के भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ मे जिला सहसंयोजक मनोनित किये जाने की घोषणा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उनका स्वागत कर सदस्यता अभियान मे सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds