September 20, 2024

मस्जिद के पास अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, पुलिस के 100 जवान रहे तैनात; दुकान-दफ्तर सब तोड़े

भिलाई,08 सितंबर(इ खबर टुडे)। भिलाई शहर में मस्जिद के आसपास अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। मस्जिद के आसपास अवैध कब्जे पर निगम ने सोमवार को कार्रवाई की। लगभग चार घंटे तक अवैध कब्जे को हटाने का अभियान चला। मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई का है। यहां सुपेला स्थित मस्जिद सैलानी बाबा दरबार (करबला मैदान) के आसपास अवैध कब्जा था। तीन दिन पहले ही भिलाई नगर निगम ने सभी को नोटिस जारी किया था। नोटिस का समय खत्म होने पर सीधे बुलडोजर एक्शन हुआ।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने सोमवार सुबह पांच बजे अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू की। चार घंटे बाद सुबह नौ बजे तक अभियान चला। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। नगर निगम ने तीन दिन में कब्जा हटाने का निर्देश दिया था।

भिलाई नगर निगम ने शहर के कई इलाकों में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। मौर्य चंद्र टॉकीज के पास भी अवैध कब्जों को हटाया गया। मजिस्द और मजार के आसपास बनी अवैध 22 दुकानों पर भी बुलडोजर गरजा। सर्विस रोड पर भी अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान चला। निगम ने अभियान में 10 जेसीबी, 30 डंपर और दो चेन माउंटर का इस्तेमाल किया।

जानकारी के मुताबिक सैलानी बाबा दरबार को 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। मगर इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा जमा लिया। यहां तक कि दुकान, दफ्तर और चबूतरों का निर्माण भी कर लिया था। निगम की कार्रवाई के दौरान एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत 100 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहे।

शासन ने भिलाई के कलेक्टर को 120 दिन में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का समय दिया था। इसके बाद नगर निगम ने कलेक्टर के आदेश पर अवैध कब्जे को हटाने का नोटिस जारी किया। नोटिस की समयावधि पूरी होने पर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहा दिया गया

You may have missed