September 20, 2024

गुजरात में आज चक्रवाती तूफान की आशंका, 11 जिलों में रेड अलर्ट

नई दिल्ली,30 अगस्त(इ खबर टुडे)। देश के कई राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है। गुजरात में जहां भारी बारिश देखने को मिली है। आज राज्‍य में चक्रवाती तूफान की आशंका है। कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो रही है। दिल्‍ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अनुमान जताया है।

गुजरात
गुजरात में बारिश के कारण हालत खराब है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 22 जिलों में येलो अलर्ट है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को उतारा गया है। बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते एक सप्ताह से सुस्त पड़ा सिस्टम फिर से सक्रिय हो रहा है। जिसके असर से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश और भारी बारिश होने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा
पंजाब हरियाणा में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। यहां आज मौसम साफ रहेगा। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है

पहाड़ी राज्य
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद दो सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। इधर, हिमाचल प्रदेश में भी 31 अगस्त और 1 सितंबर को मौसम साफ रहेगा और 2 सितंबर भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। राज्‍य में 2 सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

You may have missed