September 20, 2024

रतलाम / विश्व की एक नंबर पार्टी है भाजपा, इसके संगठन पर्व में हर बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को बनाए पार्टी का सदस्य – प्रदेश मंत्री संगीता सोनी

भाजपा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

रतलाम, 24 अगस्त(इ खबर टुडे)। सशक्त भाजपा और विकसित भारत के संकल्प के साथ संगठन पर्व 2024 की भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला रूद्र पैलेस में आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने संगठन पर्व में हर बूथ पर पहुंचने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का आव्हान किया। कार्यशाला की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।

प्रदेश मंत्री श्रीमती सोनी कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन पर्व के माध्यम से बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। कार्यकर्ताओं के लिए सदैव राष्ट्र सर्वप्रथम रहा है और हमेशा रहेगा । उन्होंने कहा कि 25 से 27 तक मंडल स्तरीय एवं 29 शक्ति केन्द्रों पर कार्यशाला आयोजित होंगी वहीं 30 अगस्त को प्रदेश के सभी 64731 बूथों पर सदस्यता अभियान की बैठक होगी। पार्टी के इतिहास पर प्रकाश ड़ालते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है । अमित शाह जी के अध्यक्ष काल में मिस काल से सदस्यता अभियान चला था, जिसमे करोडो सदस्य बने थे | आगामी 1 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी जी अभियान का शुभारंभ करेंगे।

जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है।चैरेवेती-चैरेवेती मंत्र के साथ हमें संगठन पर्व चलाना है। हम जिस बूथ पर है, उस बूथ को जिलें में प्रथम लाने का प्रयास करें। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सदस्यता अभियान में जिला एवं मंडल में 4 सदस्यीय टोली बनाई गई जो कि सदस्यता अभियान में समन्वय बनाने का कार्य करेंगी। सदस्यता अभियान 3 चरणों में होगा। हमारे सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों सबके लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये है। जिले का लक्ष्य 3 लाख सदस्य का है । इसी प्रकार मंडल स्तर पर लक्ष्य रहेगा।

ज़िला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य बजरंग पुरोहित जिला महामंत्री संगीता चारेल, सद्स्यता अभियान की जिला टोली के संयोजक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,सदस्य जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, पिछडा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर जावरा और वरिष्ठ कार्यकर्ता हरपाल सिंह आलोट मंचासीन रहे। आईटीसेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने सदस्यता अभियान को कैसे करना है ? इसकी विस्तार से जानकारी दी। आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के ज़िला संयोजक निलेश राव एवं करण वशिष्ठ ने स्क्रीन पर जानकारी दी।


आरम्भ में भारत माता एवं पितृ पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यशाला के दौरान सद्स्यता अभियान की जिला टोली के सदस्य, मंडल टोली सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद गण ,मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के जिला पदाधिकारी एवं सोशल मीडिया, आईटी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed