September 20, 2024

मुस्लिम मेव समाज के प्रदेश सम्मलेन में एहमद मेव रतलाम के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत,फिरोज मेव अध्यक्ष बने

रतलाम,12 अगस्त(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश मुस्लिम मेव सामाजिक संगठन के मन्दसौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में एहमद मेव को रतलाम जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह हाजी फिरोज मेव को रतलाम का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रतलाम के हाजी जुनेद मेव और फिरोज मेव को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में लिया गया है।

मुस्लिम मेव सामाजिक संगठन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पूरे प्रदेश के मेव बहुल लगभग 20,,जिलों एवम देश भर से आए मेव समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदेश एवम जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष जनाब असगर भाई मेव सोनगरी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में हाजी जुनेद मेव जिला हज ट्रेनर रतलाम एवं हाजी फिरोज मेव को समिलित कर जिला मेव समाज के रतलाम जिले के अध्यक्ष पद पर,, हाजी फिरोज मेव,, एवम उपाध्यक्ष पद पर एहमद मेव रतलाम को मनोनीत किया गया। सरफराज मेव अलीगढ़ी को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। सम्मलेन में मंदसौर विधायक विपिन जैन मुख्य अतिथि तथा पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा विशेष में उपस्थित था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेव समाज जिला कार्यकारिणी में सदस्य,देश के अलग अलग स्थानों से आये मेव समाज के लोग शामिल थे।

अंत में आभार शौकत मेव दादा, ने व्यक्त किया। मेव समाज की जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर मेवाती पंचायत रतलाम ने हर्ष व्यक्त किया है।

You may have missed