September 20, 2024

जिला भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न, जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने किया तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आव्हान्

राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है-भाजपा:- जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय

रतलाम,08 अगस्त(इ खबर टुडे)। देश मे राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाला कोई संगठन है,तो वह भाजपा है। भाजपा ने स्वाधीनता दिवस के पूर्व हर तिरंगा अभियान चलाने का कार्यक्रम दिया है, उसे जिले से मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ सभी स्तर तक सफल बनाना है। कार्यकर्ता पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रमों मे नवाचार कर राष्ट्र भक्ति का परिचय देने वाले ऐसे आयोजन करे, जिनसे रतलाम को प्रदेश ही नहीं देश मे सम्मान मिले। यह बात भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने कही। वे वैशाली गार्डन मे जिला भाजपा की कामकाजी बैठक को संबोधित कर रहे थे श्री पांण्डेय ने हर घर तिरंगा अभियान से लेकर भाजपा के सभी कार्यक्रमों मे अधिक से अधिक सहभागिता करने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास मंचासीन रहे।जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने मंडल अध्यक्षों को आमंत्रित कर पार्टी के सभी आयोजनों मे नवाचार करने का आव्हान् किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन होगा। रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के आयोजन होगे, और पार्टी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती भी मनाई जायेगी। उन सभी कार्यक्रमों मे मंडल एवं जिला स्तर पर राष्ट्र भक्ति के आयोजन किए जायें। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर भी श्री पांण्डेय ने जन-जन को विभीषिका के दंश से अवगत कराने आव्हान् किया।

इससे पूर्व ग्रामीण विधायक श्री डामर ने पार्टी के सभी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया 9 और 10 अगस्त को मंडल बैठकें होगी। इसी दौरान हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ भी होगा। युवा मोर्चा द्वारा 11 से 13 अगस्त के बीच तिरंगा वाहन रैली निकाली जायेगी। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता कार्यक्रम भी होगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा लाडली बहना के खाते मे 10 अगस्त को राशि डाली जायेगी। इस दिन भी सभी कार्यक्रम सफल करना है। खेल प्रकोष्ठ द्वारा 11 अगस्त को तिरंगा मैराथन का आयोजन किया जायेगा। 26 अगस्त को रक्षा बंधन और ठाकरें जी की जयंती मनाई जायेगी।

बैठक मे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, महेन्द्र सिंह दादू, दिलीप सिंह डोडिया, पार्षद देवश्री पुरोहित, शबाना खान, जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सोशल मीडिया के शैतान सिंह पटेल ने भी विचार रखें। बैठक मे अतिथियों ने पार्टी के पितृ पुरुष एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना।

You may have missed