October 6, 2024

दो पहिया वाहन से अवैध 400 क्वार्टर देशी शराब ले जाते हुए एक आरोपी गिरफ्तार ,फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रतलाम ,07 जुलाई (इ खबर टुडे )। जिले में अवैध शराब की धर पकड़ के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर दो पहिया वाहन से अवैध शराब ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही तीन आरोपी फरार चल रहे है।

जानकारी के अनुसार आलोट पुलिस ने मुखबीर सूचना पर ग्राम खजुरी सोलंकी मे नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की ,इस दौरान मोटर सायकल से आ रहे दो युवको को रोके जाने पर दोनो युवक मोटर सायकल पर रखे सफेद कट्टे मे भरे माल को छोडकर भागे जिनमे से पीछे बैठे व्यक्ति प्रेमसिंह पिता बगदुसिंह जाति सो. राजपुत उम्र 21 साल निवासी लसुडिया गोयल थाना झार्डा जिला उज्जैन को पुलिस ने पकड़ लिया।

वही मोटर सायकल का चालक अंधेरे का फायदा वाहन छोड़कर भाग गया। पकडे गये व्यक्ति से सफेद कट्टे मे भरे 400 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कुल 72 बल्क लिटर कीमती 28000 रुपये व साथ ही शराब परिवहन मे उपयोग की गई होन्डा शाईन मोटरसायकील क्र. MP 70 XV 1323 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ की जिसके द्वारा भागने वाले आरोपी का नाम गजेन्द्रसिंह जाति सो. राजपतु निवासी ढोढर थाना बडोद होना बताया।

गिरफ्तार आरोपी प्रेमसिंह ने बताया कि उक्त शराब उसने विजेन्द्र सिंह निवासी आमलिया थाना बडोद जिला आगर मालवा से खरीदी थी। वही उक्त शराब सुमेर सिंह निवासी कलसिया बडा गावं थाना आलोट को बेचना बताया गया है। जिसके बाद पुलिस अन्य आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम-

  1. प्रेमसिंह पिता बगदुसिंह जाति सो. राजपुत उम्र 21 साल निवासी लसुडिया गोयल थाना झार्डा जिला उज्जैन

फरार आरोपी के नाम-

  1. गजेन्द्रसिंह जाति सो. राजपतु निवासी ढोढर थाना बडोद
  2. सुमेर सिंह जाति सो. राजपतु निवासी कलसिया बडा गावं धाना आलोट (फरार)
  3. विजेन्द्रसिंह जाति सो. राजपतु निवासी आमलिया थाना बडोद जिला आगर मालवा (फरार)

जप्त माल– एक प्लास्टिक के सफेद कट्टे मे 400 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कुल 72 बल्क लिटर कीमती 28000 रुपये, होन्डा शाईन मोटरसायकील क्र. MP 70 XV 1323

सराहनीय योगदान –
निरी सुरेन्द्र सिंह गडरिया, सउनि अशोक चौहान, सउनि मोहन भाटी, सउनि कैलाशचन्द्र मीणा, आर 241 अंकित काला, आर 400 अभिनन्दन, आर 1076 जीवन सुहील, आर 645 थामस भाभर की मुख्य भूमिका रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds