June 18, 2024

सखवाल नगर खाटू श्याम मंदिर पर पधारे हुए श्याम प्रेमियों का हुआ भव्य स्वागत

रतलाम ,21मार्च(इ खबर टुडे)।गुरुवार को बाबा श्याम का शीश एवं निशान लेकर रावटी से रतलाम सखवाल नगर खाटू श्याम मंदिर पर पधारे हुए श्याम प्रेमियों का सागोद रोड पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन का आयोजन किया गया। पधारे हुए श्रद्धालुओं में बड़ी सख्या में पुरुष ,बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।

संगठन प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र पुरोहित से मिली जानकारी के अनुसार हिंदू राष्ट्र महासभा संगठन भारत की ओर से राष्ट्र संगठन मंत्री भारती यादव एवं राष्ट्र महासचिव मुकेश राठौर के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी द्वारा रावटी से पधारे हुए श्याम प्रेमियों का भव्य स्वागत किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्र संगठन मंत्री भारती यादव ,राष्ट्र महासचिव मुकेश राठौर, प्रदेश संगठन मंत्री नितिन पाठक,प्रदेश प्रभारी मनीष पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र पुरोहित, विजय सोलंकी ,कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ,नगर मंत्री राजेश शर्मा ,जिला महामंत्री मीनाक्षी शर्मा, रिया दीदी, कुणाल राठौर ,दिनेश मालवीय आदि समस्त पदाधिकारी आयोजन में सम्मिलित रहे!!

You may have missed