April 20, 2024

निकाह का वादा कर करता रहा बलात्कार

रतलाम,२४ फरवरी(इ खबरटुडे)। युवती से निकाह का वादा कर लगातार दो साल तक बलात्कार किए जाने का एक मामले आज प्रकाश में आया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुभाष नगर निवासी अकबर अली विगत दो साल से जैनब बी(परिवर्तित नाम) नामक चौबीस वर्षीय युवती के साथ रह रहा था। उसने जैनब से निकाह का वादा भी किया था और उसे अपनी पत्नी की तरह ही रखा था। लेकिन पिछले दिनों अकबर अली किसी अन्य महिला से विवाह करने की तैयारी करने लगा था। जब जैनब को इस बात का पता चला तो उसने अकबर अली को दूसरी शादी से रोकने की कोशिश की। अकबर अली नहीं माना और उसने जैनब को घर से निकाल दिया। पुलिस को प्रस्तुत इपनी शिकायत में जैनब ने यह भी बताया है कि विगत दो वर्षों के शारिरीक सम्बन्धों के दौरान अकबर ने उसके आपत्तिजनक विडीयो भी बनाए लेकिन जब शादी का मौका आया तो उसे साफ इंकार कर दिया।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर अकबर अली के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds