September 29, 2024

Chandryan Celebration : चन्द्रयान-3 की सफलता से जश्न में डूबा रतलाम, ढोल ढमाको और आतिशबाजी के बीच लहराए तिरंगे,जमकर हुई नारेबाजी (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,23 अगस्त (इ खबरटुडे)। चन्द्रयान-तीन की चन्द्रमा पर सफल लैण्डिंग से पूरे देश के साथ रतलाम में भी जमकर जश्न मनाया गया। जैसे ही इसरो के वैज्ञानिकों ने मून मिशन सफल होने की घोषणा की,भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे और हर ओर तिरंगे लहराने लगे। जमकर आतिशबाजी की गई,ढोल ढमाको के साथ लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

चन्द्रयान मिशन की सफलता के लिए रतलाम में भी कई शिवालयों और मन्दिरों में विशेष अनुष्ठान किए गए थे। चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 की लैण्डिंग के लाइव प्रसारण को दिखाने के लिए दो बत्ती चौराहे पर शहर के देशभक्त युवाओं की ओर से विशाल स्क्रीन लगाई गई थी,जिस पर चन्द्रयान लैण्डिंग का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। दो बत्ती चौराहे पर चन्द्रयान की लैण्डिंग के लाइव विडीयो देखने के लिए बडी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।

इसरो द्वारा किए जा रहे लाइव प्रसारण को देख रहे लोग सांस रोके चन्द्रयान-3 की लैण्डिंग के अंतिम क्षणों को देख रहे थे। जैसे ही इसरो के वैज्ञानिकों ने लैण्डिंग सफल होने की घोषणा की,पूरा चौराहा भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। ढोल बजाए जाने लगे और सैकडों तिरंगे लहराए जाने लगे। यहां भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन,भाजपा नेता मनोहर पोरवाल सहित बडी संख्या में युवा मौजूद थे।

दोबत्ती पर मौजूद युवाओं ने जमकर अपनी खुशी का इजहार किया। जमकर आतिशबाजी भी की गई। भारत की सफलता पर प्रसन्नता दिखाते हुए युवकों की टोली भारत माता की जय के नारे लगाती हुई सडकों पर रैली के रुप में भ्रमण करने लगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds