April 27, 2024

जावरा में चिकित्सको एव कर्मचारियों की कमी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्वीकार किया

भोपाल,26 फरवरी (इ खबरटुडे)।  प्रदेश शासन ने स्वीकार किया है कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सको एव कर्मचारियों की कमी है और रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के सवाल पर जवाब देते हुए कही। विधायक डॉ पाण्डेय ने जावरा सिविल हॉस्पिटल और विधानसभा क्षेत्र के सभी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाओ सम्बन्धी प्रश्न पूछा था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ मिश्रा ने स्पष्ट किया कि चिकित्सक एव कर्मचारियों की कमी है ,लेकिन दवाईयो की कमी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल हॉस्पिटल जावरा में 8 अधिकारी कर्मचारी लगातार अनुपस्थित है,जिनमे से 3 चिकित्सको की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव प्रक्रिया में है। शेष अनुपस्थित चिकित्सको के सम्बन्ध में भी शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। विधायक डॉ पाण्डेय ने रतलाम जिले के स्कूलो में पेयजल एव शौचालयो की स्थिति के बारे में भी सवाल उठाया।जिस पर शिक्षा मंत्री पारस जेन ने बताया कि जिले 1668 प्राथमिक स्कुलो में से 1452 में पर्याप्त पेयजल तथा 1510 में शौचालय बने हुए है। जिले के 560 माध्यमिक स्कुलो में 503 स्कुलो में पेयजल 494 स्कुलो में शौचालय बने हुवे है। 3 हाई स्कुलो व हायर सेकेण्डरी स्कुलो में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। विधायक डॉ पाण्डेय ने जिले के उद्योगो में श्रमिको की दुर्घटनाओ में घायल एयर मृत्यु पर सवाल उठाया।जिस पर श्रम मंत्री अंतर सिंह आर्य ने बताया की पिछले पांच सालो में जिले के उद्योग में 1330 दुर्घटना हुई जिसमे 9 श्रमिको की मौत हुई तथा 16 घायल व बीमार श्रमिको को योजना अनुसार सहायता प्रदान की गयो है।जावरा विधायक डॉ पाण्डेय ने क्षेत्र के अनुसूचित क्षेत्र में किये गए विकास कार्यो की भी जानकारी मांगी। आदिम जाती कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह के अनुसार पिछले 4 वर्ष में क्षेत्र में 4 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए जिसमे से लगभग 3 करोड़ के कार्य पूर्ण हुए है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds