April 27, 2024

11 नगरीय निकाय में 43 लाख 25 हजार 91 मतदाता

31 जनवरी को होगा मतदान

भोपाल ,29 जनवरी (इ खबरटुडे)। नगरीय निकाय निर्वाचन में 31 जनवरी को 11 नगरीय निकाय में मतदान होगा। इसमें 43 लाख 25 हजार 91 मतदाता हैं। इसमें पुरूष मतदाता 22 लाख 73 हजार 737, महिला मतदाता 20 लाख 51 हजार 185 और अन्य 169 हैं। इन निकाय में 417 वार्ड हैं। निर्वाचन वाले निकायों में 5241 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

मतदान नगरपालिक निगम भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिन्दवाड़ा तथा नगर परिषद बनखेड़ी, बड़ोनी, शमशाबाद, छापीहेड़ा और पटेरा में होगा। नगरपालिका परिषद् हरदा और नगर परिषद् छनेरा में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए मतदान होगा।

नगर पालिक निगम भोपाल में 1743 मतदान केन्द्र और 15 लाख 11 हजार 456 मतदाता हैं। इनमें 8 लाख तीन हजार 409 पुरूष, 7 लाख 7 हजार 990 महिला और 57 अन्य मतदाता हैं। इंदौर में 2092 मतदान केन्द्र और 16 लाख 66 हजार 598 मतदाता हैं। इनमें 8 लाख 72 हजार 949 पुरूष, 7 लाख 93 हजार 586 महिला और 63 अन्य मतदाता हैं। जबलपुर में 1026 मतदान केन्द्र और 8 लाख 90 हजार 131 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 65 हजार 583 पुरूष, 4 लाख 24 हजार 511 महिला और 37 अन्य मतदाता हैं। छिन्दवाड़ा में 233 मतदान केन्द्र और एक लाख 55 हजार 810 मतदाता हैं। इनमें 79 हजार 406 पुरूष, 76 हजार 400 महिला और 4 अन्य मतदाता हैं।

इसी तरह नगर परिषद् बनखेड़ी में 15 मतदान केन्द्र और 14 हजार 312 मतदाता हैं। इनमें 7528 पुरूष एवं 6784 महिला मतदाता हैं। बड़ौनी में 15 मतदान केन्द्र और 6523 मतदाता हैं। इनमें 3411 पुरूष एवं 3108 महिला और 4 अन्य मतदाता हैं। शमशाबाद में 15 मतदान केन्द्र और 7434 मतदाता हैं। इनमें 3918 पुरूष एवं 3516 महिला मतदाता हैं। छापीहेड़ा में 15 मतदान केन्द्र और 5321 मतदाता हैं। इनमें 2693 पुरूष तथा 2628 महिला मतदाता हैं। पटेरा में 15 मतदान केन्द्र और 6458 मतदाता हैं। इनमें 3398 पुरूष एवं 3060 महिला मतदाता हैं। छनेरा में 15 मतदान केन्द्र और 14915 मतदाता हैं। इनमें 7591 पुरूष, 7320 महिला एवं 4 अन्य मतदाता हैं। नगरपालिका परिषद् हरदा में 57 मतदान केन्द्र और 46 हजार 133 मतदाता हैं। इनमें 23 हजार 851 पुरूष एवं 22 हजार 282 महिला मतदाता हैं।

महापौर के 35, अध्यक्ष के 23 और पार्षद के 1612 अभ्यर्थी

इकतीस जनवरी को होने वाले मतदान में महापौर के 35, अध्यक्ष के 23 और पार्षद के 1612 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

नगर पालिक निगम भोपाल में महापौर के 17, पार्षद के 456, इंदौर में महापौर के 5, पार्षद के 320, जबलपुर में महापौर के 7, पार्षद के 403 और छिन्दवाड़ा में महापौर के 6 एवं पार्षद के 166 अभ्यर्थी हैं।

नगर परिषद पटेरा में अध्यक्ष के 3, पार्षद के 49, वनखेड़ी में अध्यक्ष के 3, पार्षद के 60, शमशाबाद में अध्यक्ष के 3, पार्षद के 42, छापीहेड़ा में अध्यक्ष के 6, पार्षद के 51 और बड़ौनी में अध्यक्ष के 8 और पार्षद के 65 अभ्यर्थी हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds