April 26, 2024

केलकर लोनिवि सिंहस्थ संभाग कार्यपालन यंत्री बने

भोपाल से तबादले परउज्जैन  आये

उज्जैन 29 नवम्बर (इ खबरटुडे)। लोक निर्माण विभाग ने सिंहस्थ-2016 को लेकर सिंहस्थ संभाग का गठन कर दिया गया है। इसी संभाग में पी.जी. केलकर को कार्यपालन यंत्री बनाकर उज्जैन भेजा गया है। वे वर्तमान में सेतु निर्माण संभाग भोपाल में पदस्थ हैं। श्री केलकर पूर्व में भी उज्जैन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
राय शासन ने शुक्रवार को जारी आदेश में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बी.पी. पटेल सेतु निर्माण क्षेत्र भोपाल को अतिरिक्त परियोजना, परियोजना इकाई भोपाल और आर.के. मेहरा अतिरिक्त परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल को मुख्य अभियंता लोनिवि सेतु निर्माण परिक्षेत्र भोपाल पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार कार्यपालन यंत्री जी.पी. पटेल, कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माम विभाग पश्चिम क्षेत्र इंदौर को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण भस संभाग बड़वानी एवं पी.जी. केलकर सेतु निर्माण संभाग भोपाल को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण सिंहस्थ संभाग उज्जैन पदस्थ किया है। श्री केलकर उज्जैन में लोक निर्माण विभाग में अनुविभागीय अधिकारी का दायित्व निभा चुके हैं साथ ही वे प्रभारी कार्यपालन यंत्री भी रहे हैं। सिंहस्थ-2004 में भी श्री केलकर उज्जैन में थे। इसके बाद उन पर विभागीय स्थितियों में कार्रवाई भी हुई थी। बाद में वर्ष 2006-07 में वे तबादले पर यहां से गये थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds