September 28, 2024

Secret of rape / परिजन समझे बेटी के पेट में कीड़े हैं, डिलीवरी होने पर खुला दुष्कर्म का राज

इंदौर,22 नवंबर (इ खबरटुडे)। 17 वर्षीय जिस किशोरी को परिजन बीमार समझ रहे थे वह गर्भवती निकली। बच्चे को जन्म देने पर पता चला बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। डिलीवरी के बाद पुलिस ने बच्ची के बयान लिए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग है और पानी सप्लाय के दौरान दोस्ती हुई थी।

लसूड़िया थाना एसआइ कीर्ति तोमर के मुताबिक स्कीम-78 निवासी किशोरी को 15 नवंबर को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया था। बच्चे को जन्म देने पर पुलिस ने जांच शुरू की और बापू गांधीनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

एसआइ के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया करीब 9 महीने पूर्व आरोपी पानी की गाड़ी लेकर आता था। इस दौरान उससे दोस्ती हो गई और दोनों बातचीत करने लगे। फरवरी में करीब 3 बजे वह घुमाने के बहाने पानी की टंकी के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी इसके बाद पीड़िता को धमका कर दोबारा संबंध बनाए और फरार हो गया। शुरुआत में पीड़िता के परिजन समझे उसके पेट में तकलीफ है। कीटे पड़ने के कारण पेट फूल रहा है। तकलीफ बढ़ने पर उसे एमवाय ले गए तो डॉक्टर ने बताया बच्ची गर्भवती है। एसआइ के मुताबिक पीड़िता आरोपी को जानती भी नहीं थी। पुलिस ने चालकों की जानकारी जुटाई और शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds