September 29, 2024

MP By Poll Result : मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, चार में से तीन सीटों पर भाजपा आगे

भोपाल ,02 नवंबर (इ खबरटुडे)। मध्य प्रदेश के एक संसदीय और तीन विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटील अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पुरणी से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार पाटील कांग्रेस प्रत्याशी पुरणी से 40000 मतों से आगे चल रहे हैं। जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत 8500 मतों से आगे चल रही है जबकि पृथ्वीपुर में भाजपा आगे चल रही है। ने मामूली बढ़त बनाई है। रैगांव में कांग्रेस आगे चल रही है।

रैगांव में कांग्रेस आगे

प्रदेश के सतना जिले में आने वाली रैगांव विधानसभा सीट पर बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा के जुगल किशोर बागरी (Jugal Kishor Vagri) ने जीत दर्ज की थी। बागरी का बीते दिनों निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली पड़ी है। इस सीट पर भाजपा ने प्रतिमा बागरी (Pratima Vagri) को मैदान में उतारा है। प्रतिमा भाजपा के जिला संगठन की महामंत्री रह हैं। इसके अलावा प्रतिमा पहले भी महिला मोर्चा की महामंत्री रह चुकी हैं। प्रतिमा के पिता और मां दोनों एक ही कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने कल्पना वर्मा (Kalpna Verma) पर भरोसा जताया है। कल्पना के ससुराल पक्ष में उनके बाबा विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में कल्पना सतना से जिला पंचायत सदस्य हैं। प्रदेश की चार में से इकलौती रैगांव सीट पर कांग्रेस मामूली बढ़त बनाये हुए है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds