September 29, 2024

Corona Vaccination/मध्‍य प्रदेश में 25 जून को कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा

भोपाल,24 जून (इ खबरटुडे)। मध्‍य प्रदेश में शुक्रवार 25 जून को शासकीय कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा। इस दिन कोविड-19 टीकाकरण-सत्रों के स्थान पर नियमित टीकाकरण (मां एवं बच्चों के) सत्रों का आयोजन होगा।

संचालक (टीकाकरण) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. संतोष शुक्ला ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला टीकाकरण अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिये हैं।

टीकाकरण महाअभियान के तीसरे दिन 24 जून को प्रदेश के 48 जिलों में सुबह 10 बजे से 7798 टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हुआ। पूर्वान्ह 11:30 बजे तक एक लाख 17 हजार 655 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई। प्रदेश के तीन जिलों पन्ना, दमोह और छतरपुर के 196 टीकाकरण केन्द्रों पर दोपहर एक बजे से टीकाकरण शुरू हो गया।

इंदौर ने टीकाकरण के क्षेत्र में अनेक महानगरों को पीछे छाेड़ा
इंदौर ने विगत 21 जून को टीकाकरण महाअभियान के तहत 2 लाख 27 हजार 451 लोगों को एक दिन में टीकाकरण कर मुम्बई, वृहत बेंगलुरू महानगर पालिका, विशाखापटनम, गोदावरी सहित अनेक बड़े महानगरों को पीछे छोड़ते हुये रिकार्ड कायम किया है। कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह ने बताया है कि टीकाकरण के क्षेत्र में जून माह में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण करते हुये इंदौर ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया था।

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद 21 जून को कर्नाटक राज्य के वृहत बेंगलुरू महानगर पालिका ने एक लाख 74 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। इसी तरह मध्यप्रदेश के भोपाल में 21 जून को एक दिन में एक लाख 56 हजार 434 लोगों का टीकाकरण हुआ था। इस माह एक दिन में 20 जून को आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी में एक लाख 70 हजार 992, ईस्ट गोदावरी में एक लाख 55 हजार 601 तथा कृष्णा नगर में एक लाख 43 हजार 343, मुम्बई में 22 जून को एक दिन में एक लाख 12 हजार 540 तथा 20 जून को आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में एक लाख 12 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds