October 15, 2024

Ratlam/सकारात्मक खबर : शुक्रवार को 137 लोगों को मिली स्वस्थ होने की खुशी

रतलाम,23 अप्रैल (इ खबरटुडे)। कोरोना से संक्रमित 137 लोगों को शुक्रवार को स्वस्थ होने की खुशी मिली । इन्हें स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया गया। मेडिकल कॉलेज रतलाम से आज 20 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार होम आइसोलेशन से 97 व्यक्तियों को नेगेटिव आने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया।

रतलाम स्थित शर्मा हॉस्पिटल से 1 व्यक्ति को आज डिस्चार्ज किया गया। रेलवे हॉस्पिटल रतलाम से 4 व्यक्तियों को तथा अन्य सेंटर से 15 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार शुक्रवार को 137 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया।

डिस्चार्ज होने के बाद इन सभी ने कोविड निर्देशों का पालन करने तथा अपने परिचितों, परिजनों को मास्क लगाने, पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

You may have missed