October 5, 2024

रतलाम : भतीजी की शादी से लौटकर काम पर जा रहे व्यक्ति की ट्रैन की चपेट में आने से मौत

रतलाम ,07 फरवरी ( इ खबर टुडे)। शहर के दिनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 50 वर्षीय की ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना नवीन डीडी नगर थाने के भवन के पीछे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक घंटना के 1 घंटे पहले ही अपनी भतीजी की शादी से लौटा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र अंर्तगत रामरहीम नगर निवासी फ़िरोज पिता समीर मुल्ला शाह 50 वर्षीय मिस्त्री का कार्य करता था। फ़िरोज रविवार सुबह करीब 10 .30 बजे काम के लिए निकला था। इस हेतु वह डीडी नगर थाने के नये भवन के पीछे पटरी क्रास कर रहा था। इस दौरान साबरमती ट्रैन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्घटना के एक घंटे पहले ही अपनी भतीजी की शादी से लौटा था।

दुर्घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस दौरान सागोद रोड पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जिसके चलते काफी देर तक क्षेत्र का यातायात बांधित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds