October 5, 2024

ratlam tourist place: धोलावाड़ में पर्यटन महोत्सव 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक

रतलाम,22 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। ratlam tourist place रतलाम मुख्यालय के समीप धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में आगामी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न रोमांचक एवं साहसिक गतिविधियां गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड ने बताया कि धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में 25 दिसंबर से आयोजित हो रहे 12 दिवसीय पर्यटन महोत्सव के दौरान बोट राइड, वाटर स्कूटर बनाना राइड, वाटर जोर्बिंग इन माउंटेन बाइकिंग, साइकिलिंग बैलेंस द रो, टायर क्राल, मंकी क्राल, वेली क्रॉसिंग, तीरंदाजी, पेंट बाल आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी वहां आलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग तथा सामान्य टेंट कैंपिंग की भी व्यवस्था की गई है जिनके लिए शुल्क निर्धारित है इसके अलावा अन्य गतिविधियों भी सशुल्क रहेंगी।

पर्यटन महोत्सव में हाइलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग के लिए 5000 रूपए प्रति टेंट अधिकतम दो व्यक्ति के लिए निर्धारित रहेंगे। इस पैकेज में चाय, नाश्ता, भोजन एवं पार्किंग की गतिविधियां शामिल है। इसी प्रकार सामान्य टेट कैंपिंग में 2000 रूपए एक व्यक्ति के, 2500 रूपए दो व्यक्ति के लिए तथा 3000 रूपए तीन व्यक्तियों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके पैकेज में चाय, नाश्ता, भोजन एवं पार्किंग की गतिविधियां शामिल है।

इसके अलावा महोत्सव में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 10 रूपए रहेगा। चार पहिया वाहन के लिए 20 रूपए प्रति वाहन एवं बस, मिनी बस पार्किंग 50 रूपए प्रति वाहन रहेगी। पर्यटन महोत्सव में आयोजित गतिविधियों के लिए निर्धारित शुल्क के अंतर्गत प्रति व्यक्ति वाटर स्कूटर 100 रूपए, बोट राइड 50 रूपए, बनाना राइड 50 रूपए, वाटर जॉर्बिग बॉल 50 रूपए, वेली क्रासिंग 50 रूपए, माउंटेन बाइकिंग 50 रूपए, साइकिलिंग 20 रूपए, बैलेंस द रोप 10 रूपए, टायर क्रॉल 10 रूपए, मंकी क्रॉल20 रूपए, तीरंदाजी 50 रुपए तथा पेंट बाल 50 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। पार्क में उपलब्ध कराई जाने वाली भोजन सुविधा के लिए 150 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क रहेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds