September 29, 2024

इ खबरटुडे की खबर का असर,कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय

रतलाम,18 अप्रैल(इ खबरटुडे)। स्कूली बच्चों को अब लू के थपेडे नहीं खाने पडेंगे। इ खबरटुडे द्वारा स्कूलों के समय सम्बन्धी मामला उठाया जाने के बाद आज रतलाम कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्कूलों का समय प्रात: 7.30 से दोपहर साढे बारह तक का कर दिया है। कल तक जिले के स्कूल दोपहर डेढ बजे तक संचालित किए जा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि गर्मी की भयावहता को देखते हुए राज्य शासन ने समस्त जिला कलेक्टरों को स्कूलों का संचालन दोपहर एक बजे के बाद नहीं करने के आदेश दिए थे। लेकिन रतलाम कलेक्टर ने विगत 5 अप्रैल को एक आदेश जारी कर स्कूलों का समय प्रात: 7.30 से दोपहर 1.30 तक निर्धारित किया था। इ खबर टुडे ने मंगलवार को प्रकाशित एक समाचार में इस विषय को उठाया था। इस खबर में बताया गया था कि आसपास के सभी जिला कलेक्टरों ने स्कूलों का संचालन समय दोपहर साढे बारह तक का कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद रतलाम के स्कूल दोपहर 1.30 तक संचालित किए जा रहे थे। इ खबरटुडे द्वारा  यह समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद आज कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एक आदेश जारी कर स्कूलों का संचालन समय प्रात: 7.30 से दोपहर 12.30 कर दिया है। गुरुवार से जिले के सभी स्कूल प्रात: 7.30 से दोपहर 12.30 तक ही संचालित किए जाएंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds