October 6, 2024

आनंद का सबसे बड़ा साधन सेवा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

रतलाम,05 अप्रैल(इ खबरटुडे)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सेवा से बड़ा आनंद का कोई अन्य साधन नहीं है। दूसरों को खुशी देना सबसे बड़ा धर्म और तकलीफ देना सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जमीन से जुड़ा रहना चाहिये। निरंतर परपीड़ा के हरण और जन कल्याण में लगे रहना चाहिये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी योजना गरीब मजदूर के लिये सामाजिक सुरक्षा बनाई है, जिसमें रहने के लिये भूमि का टुकड़ा, पक्का मकान, बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा, उपचार और पोषण के लिये व्यवस्थायें हैं। मजदूर की जन्म से लेकर मृत्यु तक की सभी जिम्मेदारियों में सरकार उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वाले को मृत्युदण्ड दिलावाने का कानून बनाया है। पुलिस को अभियान चलाकर गुण्डों को सख्ती से कुचलने के लिये कहा गया है, ताकि बदमाशों का प्रदेश में रहना दूभर हो जाये।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds