April 26, 2024

बडवाह स्थित श्रीराम आश्रम के संस्थापक श्रीराम महाराज की सातारा के पास सडक़ दुर्घटना में मृत्यु

इन्दौर,19 जनवरी (इ खबरटुडे)। बडवाह के मोरटक्का ब्रिज के समीप खेडीघाट में श्रीराम समर्थ कुटी आश्रम के संस्थापक श्रीराम महाराज की बीती शाम सातारा(महाराष्ट्र) के निकट सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मध्यप्रदेश समेत देश के अनेक स्थानों पर उनके हजारों शिष्य है।
महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना  गुरुवार शाम करीब साढे सात बजे सातारा जिला मुख्यालय से करीब साठ किमी दूर वडूज पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। श्रीराम महाराज अपने कुछ शिष्यों के साथ स्कोर्पियो वाहन से गुजर रहे थे। गाडी वे खुद चला रहे थे कि अचानक गाडी का एक टायर बस्र्ट हो गया और गाडी पलटी खा गई। इस दुर्घटना में श्रीराम महाराज की मौके पर मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बूलेंस से सभी घायलों को सातारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सातारा सिटी पुलिस के मुताबिक श्रीराम महाराज की मृत्यु हो चुकी है जबकि गाडी में उनके साथ मौजूद अन्य तीन शिष्य खतरे से बाहर है। घायलों का सातारा जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। सातरा निवासी श्रीराम महाराज के जीजा (बहन के पति) संजय कुलकर्णी ने इ खबर टुडे  को बताया कि सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने में उनकी स्कोर्पियों पलटी खा गई,जिससे उनके सीने पर गंभीर चोटें आई और संभवत: घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके साथ वाहन में दो पुरुष व एक महिला और थे,लेकिन इस दुर्घटना में वे सभी सुरक्षित रहे। श्री कुलकर्णी के अनुसार,श्रीराम महाराज का पोस्टमार्टम रात में ही किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के पश्चात रात को ही उनका पार्थिव शरीर बडवाह के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
श्रीराम महाराज की दुर्घटना का समाचार मध्यप्रदेश में उनके भक्तों में बिजली की तेजी से फैला। सारे भक्त उनके समाचार जानने के लिए इधर उधर फोन लगाने लगे। उल्लेखनीय है कि श्रीराम महाराज के  महाराष्ट्रीन समाज में बडी संख्या में शिष्य है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds