March 29, 2024

जावरा को मिली बड़ी सौगात,59 करोड़ की लागत के छ: सडक मार्ग स्वीकृत

जावरा,17 जनवरी(इ खबरटुडे)। विकास के प्रति लगातार कृत संकल्पित जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयास निरतर सफल होते जा रहे है.जावरा विधानसभा क्षेत्र में दुर्गम सडक मार्गो के निर्माण की स्वीकृति मिली है.लगभग 59 करोड़ से अधिक की लागत से क्षेत्र में छ:सडक मार्गो की स्वीकृति मिली है.जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है.
इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष महेश सोनी,प्रवक्ता प्रदीप तिवारी,ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश बग्गड़ प्रवक्ता अनिल जैन,पिपलोदा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा व प्रवक्ता प्रफुल्ल जैन ने बताया कि विधायक डॉ पाण्डेय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न सडक मार्गो के निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान व पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव से मिल कर निवेदन कर रहे थे.जिसके फलस्वरूप प्रधानमन्त्री ग्राम सडक योजना विभाग द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 59 करोड़ रु से अधिक की लागत से निर्मित होने वाली छ: सडक मार्गो की स्वीकृति प्रदान की है.इन सडक मार्गो में नवाबगंज उम्मेदपुरा मार्ग से बामनघाटी पंहुच मार्ग,जावरा ताल रोड से आक्याबेनी तक,पिपलोदा से व्हाया भीमकुंवा से सुखेडा पंहुच मार्ग महू नीमच रोड से लसुडिया नाथी,चिकलाना.भाटखेडी.नवेली.रानीगांव.ठीकरिया.से राजस्थान सीमा तक जावरा-पिपलोदा रोड से अयाना बडायला माताजी.नान्द्लेटा भेंसाडाबर.बोदिना से सेलाना एवं पलसोडा पंचेड पल्दुना से कुशलगढ़-हतनारा रोड तक प्रमुख सडक मार्ग है.
जावरा विधानसभा क्षेत्र को सडक मार्गो की उल्लेखनीय सौगात मिलने पर भाजपा महामंत्रीगण प्रमोद रावल सोनू यादव,राजेन्द्र सिंह असावती,राजेन्द्र सिंह गुड़रखेडा,अशोक गुजराती,विधायक प्रतिनिधि अजय सकलेचा,महिपाल सिंह,हनुमंत सिंह चन्द्रावत,विजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बालाराम पाटीदार,जनपद पंचायत पिपलोदा अध्यक्ष श्रीमती संतोष सुरेश धाकड़,जनपद पंचायत जावरा उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह सोलंकी कृषि उपज मंडी जावरा की अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई राधेश्याम पाटीदार सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान एपंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव एवं लोकप्रिय विधायक डॉ पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है.

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds