April 27, 2024

कर्मचारी नेता की पत्नी के गले से चोरी हुई सोने की चेन

रतलाम,16 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में शाम करीब साढे छ: बजे कर्मचारी नेता श्याम टेकवानी की पत्नी के गले से सोने की अठारह ग्राम वजनी सोने की चेन चोरी कर ली गई। महिला को इस बात की जानकारी बाजार से घर पंहुचने के बाद लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी नेता श्याम टेकवानी की पत्नी अनिता शाम करीब साढे छ: बजे ब्रेड खरीदने कस्तूरबा नगर स्थित बेकरी पर गई थी। ब्रेड खरीदने के दौरान तीन अज्ञात महिलाओं ने उनके साथ धक्कामुक्की की। इसके बाद वह सब्जी खरीदने गई तो उक्त महिलाएं उनके पीछे पीछे वहां भी आ गई। यहां भी वे महिलाएं उनसे सटकर खडी हो गई और सब्जी की दुकान में सब्जी देखने लगी। इसके बाद जब श्रीमती टेकवानी घर जाने लगी तो रास्ते में गले में जलन होने से गले पर हाथ लगाकर देखा तो पता चला कि गले में पहनी हुई १८ ग्राम सोने की चेन नदारद थी। श्रीमती टेकवानी ने घर पंहुचकर घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी दी और बाद में घटना की जानकारी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने को दी गई। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि कुछ सुराग मिल सके।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds