April 25, 2024

संघ प्रमुख का कटाक्ष, भारत हमारी माता लेकिन कुछ पुत्र इसे धरती का टुकड़ा कहते हैं

उज्जैन, 05 जनवरी(इ खबरटुडे)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत ने गुरुवार शाम उज्जैन में उन लोगों पर कटाक्ष किया जो भारत को जमीन का टुकड़ा कहते हैं। यहां महाकालेश्वर मंदिर के समीप माधव सेवा न्यास द्वारा नवनिर्मित भारत माता मंदिर के लोकार्पण समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा- भारत के ही कुछ पुत्र हैं जो इसे धरती का टुकड़ा कहते हैं लेकिन भारत हमारी माता है, हमें जो कुछ भी मिला है इसी से मिला है।
उन्होंने यह भी कहा-

-हम जिस भूमि में रहते हैं, वह सर्वदा देने वाली है। हमारे पास सब कुछ था इसलिए हम शांतिप्रिय बन गए। इसीलिए जहां दुनिया रुक गई वहां से हम आगे बढ़ गए। हमने जाना विश्व रूप परमात्मा है।

– भारत का यही संदेश विश्व में सुख और शांति ला सकता है। हमें इस संदेश को देने के लिए अपने आप को तैयार करना पड़ेगा।

– हमारे मन में अखंड भारत का स्वरूप हमेशा रहना चाहिए और यह भाव भी कि इसके लिए यदि मरना भी पड़े तो यह मेरा सौभाग्य होगा।
– डॉ.भागवत ने अखबार में छपी एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि एक तकनीकी विशेषज्ञ ने उस खबर में कहा है कि तकनीकी ज्ञान में हम अपने में पराए हो गए हैं, कई समस्याएं पैदा हो रही है लेकिन भारत के पास इसका उपाय है।

साध्वी ऋतंभरा ने कहा-

-भारत की अध्यात्म धारा ही विश्व को तृप्त करेगी : साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हमें अपने जीवन पुष्प चढ़ाकर मां भारती की सेवा करनी है। जो दिया जाता है, वही वापस मिलता है। जो चोट सहता है, वह पत्थर मूर्ति बन जाता है। जो चोट से बिखर जाता है, वह कंकर बन जाता है। दुनिया सुख और शांति के लिए भारत की ओर देख रही है। भारत के अध्यात्म की धारा ही विश्व को तृप्त करेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds