March 29, 2024

फारुक अब्दुल्ला की चुनौती पर लाल चौक में तिरंगा फहराने आए 9 शिव सैनिक गिरफ्तार

Members of ABVP and other students of Govt College Sector 1 Panchkula to protest against JNU issue, organised Tiranga Yatra in Panchkula on Friday, February 19 2016. Express Photo by Kamleshwar Singh *** Local Caption *** Members of ABVP and other students of Govt College Sector 1 Panchkula to protest against JNU issue, organised Tiranga Yatra in Panchkula on Friday, February 19 2016. Express Photo by Kamleshwar Singh

श्रीनगर,06दिसम्बर(इ खबरटुडे)।राज्य पुलिस ने बुधवार को धारा 144 का उल्लंघन कर,लाल चौक मे स्थित एतिहासिक घंटाघर पर तिरंगा फहराने के शिवसैनिकों के प्रयास को नाकाम बनाते हुए नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि शिव सेना(बाल ठाकरे) की प्रदेश इकाई के प्रमुख डिंपी कोहली ने गत मंगलवार को जम्मू में बताया था कि उनके संगठन का एक विशेष दल लालचौक में तिरंगा फहराने के लिए श्रीनगर के लिए रवाना हो चुका है।

जम्मू से आए शिव सैनिकों ने आज दोपहर को तिरंगा फहराना था। लेकिन वह आज सुबह ही लालचौक पहुंच गए थे। इससे पहले कि वह तिरंगा फहराते और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।

शिव सैनिकों ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा फारुक अब्दुल्ला ने गत माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश को लाल चौक में तिरंगा फहराने क ीचुनौती दी थी। हम उसी चुनौती का जवाब देने आए थे। लेकिन यहां राज्य सरकार ही तिरंगा फहराने के खिलाफ है,तभी हम लोगों को इसकी इजाजत नहीं दी गई।

फिलहाल, हिरासत में लिए गए शिव सैनिकों को कोठीबाग पुलिस स्टेशन की हवालात में रखा गया है। हिरासत में लिए गए शिव सैनिकों की पहचान अश्विनी गुप्ता,मुनीश गुप्ता, नागपाल चौधरी,राज सिंह, भुवन सिंह,संजीव सिंह,राजीव सलारिया, विकास और सोनी सिंह के रुप में हुई है। यह सभी जम्मू के रहने वाले हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds