April 26, 2024

उज्जैन की प्रिया तिवारी ने जीता मिस भारत अर्थ 2017 का खिताब,गलोरी आफ यूनीवर्स 2018 के लिए चयनित

रतलाम,29 नवंबर(इ खबरटुडे)। टीवी अभिनेत्री प्रिया तिवारी वर्ष 2017 की मिस भारत अर्थ चुनी गई है। उन्हें मिस मध्य प्रदेश और मिस सेन्ट्रल इंडिया के खिताबों से भी नवाजा गया है। उनका चयन अगले साल होने वाली गलोरी आफ यूनीवर्स 2018 के लिए हुआ है, जिसमें वे विदेशी प्रतियोगियों के साथ मुकाबला करेगी।
प्रिया रतलाम प्रेस क्लब के सचिव अरूण त्रिपाठी की भानजी तथा उज्जैन के प्रसिद्ध पान व्यवसायी पुरूषोत्तम तिवारी (कचरू भैया)की बेटी है। एण्ड टीवी पर प्रसारित परमावतार श्री कृष्ण और अन्य शो में अभिनय कर चुकी प्रिया ने अमन गांधी प्रोडक्शन द्वारा शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उक्त तीनों खिताब जीते। यह आयोजन आतंकवाद पर रोक और विश्व शांति की थीम पर आधारित था। इस प्रतियोगिता में नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश,जम्मू-काश्मीर,पंजाब, हरियाणा, सिक्किम आदि राज्यों की युवतियां शामिल हुई थी। प्रिया को मिस भारत अर्थ का खिताब जीतने पर बालीबुड अभिनेत्री सूफी सैयद और गत वर्ष की विजेता मिस भारत अर्थ 2016 मैत्री रायजादा ने ताज पहनाया। प्रतियोगिता पांच चरणों में रैंप पर कैटवाक, टेलेंट राउंड,आधुनिक परिधान, पारंपरिक परिधान और सवाल-जवाब के राउंड के साथ हुई। टेलेंट राउंड में प्रिया ने गायन और नृत्य में बेहतर प्रदर्शन किया। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को तीन टाइटल दिलाकर प्रिया ने प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर स्नेहीजनों ने हर्ष जताया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds