April 26, 2024

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़ा मार्ग पर युवक की हत्या

उज्जैन,11सितम्बर(इ खबर टुडे)। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के गंभीर नदी और गढ़ा गांव के बीच मुख्य मार्ग पर पुलिस को धारदार हथियारों से गुदी युवक की लाश मिली है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान धीरज सिंह पिता वकीलसिंह २६ साल निवासी निमनवासा के रूप में हुई है।पुलिस को मुख्य मार्ग पर लाश पड़े होने की सूचना सोमवार सुबह मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने पहुंचकर शव बरामद किया। युवक के शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा धारदार हथियारों के वार मिले हैं। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
उसके निमनवासा स्थित पते पर जांच करने पर मालूम हुआ कि मृतक का परिवार माधवनगर थाना अंतर्गत अलकापुरी में रहता है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक मूलत: बिहार के सिवान के रहने वाले परिवार का है। वर्ष २०११ में उसके परिवार ने निमनवासा में चार बीघा जमीन खरीदी थी।
मृतक का आपराधिक होना भी पारिवारिक रूप से पुलिस को मिली जानकारी में सामने आया है। उस पर मुम्बई और हैदराबाद क्षेत्र में अपराध दर्ज होने की जानकारी बताई गई है। मृतक युवक पिछले कुछ अरसे से परिवार के साथ यहां रह रहा था। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों को लेकर जानकारी जुटाने में लगी है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds