April 26, 2024

महाकाल की शाही सवारी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

उज्जैन,21 अगस्त(इ खबरटुडे)। श्रावण-भादौ मास में सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकली। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड़ पर शिवतांडव, नंदी पर उमा महेश, रथ पर होल्कर, घटाटोप और सप्तधान स्वरूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले।

शाम को शाही ठाठ-बाट के साथ राजाधिराज की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। परंपरागत मार्ग से होते हुए सवारी रामघाट पहुंची।

पुजारियों ने शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजन किया। इसके पश्चात सवारी पुन: मंदिर की ओर रवाना हो गई। इस बार शाही सवारी पर सोमवती अमावस्या का संयोग बन गया। सुबह रामघाट व सोमतीर्थ पर श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़े।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds