April 25, 2024

हर हाल में पूरा होगा विक्रम उद्योगपुरी प्रोजेक्ट– सांसद चिंतामणि मालवीय

उज्जैन ,11 अगस्त(इ खबरटुडे)।उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद चिंतामणि मालवीय के निरंतर प्रयासों से उज्जैन संसदीय क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है| सांसद महोदय द्वारा रेलवे, सड़क, बिजली, शिक्षा, आवास, औध्योगिक विकास , ग्रामीण विकास , जल संवर्धन, स्वच्छता आदि सभी क्षेत्रों में सांसद महोदय द्वारा निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं |

चिंतामणि मालवीय के प्रयासों से वर्ष 2016 में देवास रोड पर नरवर के पास दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कोरिडोर की तर्ज पर विक्रम उद्योगपुरी में वर्षों से रुके पड़े 320 करोड़ रु के विकास कार्य प्रारंभ किये गये |शहर के विकास के लिए सांसद ने स्वयं पहल करते हुए समय समय पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, सम्बंधित ठेकेदार, ग्रामीणजन आदि के साथ निर्माण स्थल पर दौरे किये |

कार्य में आ रही रुकावटों व परेशानियों को गंभीरता से लिया व स्थानीय स्तर से लेकर केंद्र सरकार तक बात कर दूर किया | वर्तमान में विक्रम उद्योगपुरी में लगभग 8 किमी सड़कों का निर्माण हो गया है , इसके साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी टंकी , प्रशासनिक भवन सहित अन्य कार्य भी तीव्र गति से चल रहे हैं | इन कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य वर्ष 2018 है |

कांग्रेसी नेताओं द्वारा शहर की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है
संसदीय क्षेत्र के विकास के लिये चिंतामणि मालवीय निरंतर प्रयत्नशील हैं जिसके सुखद परिणाम शीघ्र ही निकट भविष्य में शहर की जनता को प्राप्त होंगे | सांसद जी द्वारा लगातार किये जा रहे विकास कार्यों को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं| यहाँ कतिपय छुटभैये कांग्रेसी नेताओं द्वारा विक्रम उध्योगपुरी के सम्बन्ध में झूठी और तथ्यहीन बातें कर शहर की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है |

आज विक्रम उध्योगपुरी में 42 प्रतिशत तक विकास कार्यों का पूर्ण होना सांसद के अथक प्रयासों का ही परिणाम है वरना कांग्रेस शासन के समय तो शहर का विकास कोरी घोषणाओं का पुलिंदा भर रहा गया था सभी विकास कार्य ठप्प पड़े थे | कांग्रेस निष्क्रिय नेताओं के माध्यम से अनर्गल बातें करने के बजाये विकास की राजनीती करे तो बेहतर होगा | विक्रम उद्योगपुरी का विकास कार्य हर हाल में पूर्ण होगा इस हेतु सांसद जी दृढ संकल्पित हैं |

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds