April 19, 2024

आधी रात को गूंजा नंद के घर आनंद भयो

बाल गोपाल के जन्म लेते ही छाया उल्लास
उज्जैन 27 अगस्त ।  रात 12 बजते ही गोपाल मंदिर पर बालकृष्ण की जन्म उत्सव का उल्लास नजर आया। हर कही और नंद के घर आनंद भयौ जय कन्हैयालाल की और राधे-राधे का शोर भगवान कृष्ण के जन्म पर छाया हुआ था। माखन-मिश्री का भोग भी भगवान को लगाया गया। शहर शहर में जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाती है। बड़े गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। आज मुख्य जन्माष्टमी पर छोटे गोपाल मंदिर सहित अन्य स्थानो पर जन्म उत्सव मनाया जायेगा।
शहर के पुराने क्षेत्र में स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात को 12 बजते ही हजारो की संख्या में मौजूद श्रध्दालुओ ने बाल गोपाल के जन्मउत्सव पर जयकारे लगाये। हर कोई भगवान के जन्म उत्सव का उल्लास छाया हुआ था। आतिशबाजी के साथ ही प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था। श्रध्दालु इतनी बडी संख्या में मौजूद थे इन्हे सभालने के लिये मशक्कत करना पड रही थी। इस अवसर पर परम्परानुसार पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन हुये। बडे गोपाल मंदिर पर दोपहर में दही हाडी का आयोजन भी होगा। इसके अलावा स्थानीय अंकपात रोड स्थित सांदीपनि आश्रम में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मुख्य पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया कि इस अवसर पर भगवान के दरबार में आकर्षक साा की गई। रात्रि 11.30 बजे से पंचामृत पूजन हुआ। रात्रि 12 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आज भगवान को झूले में विराजित होने पर दर्शन होंगे। माखन चोरी की लीला की आकर्षक झांकी के भी मनोहारी दर्शन होंगे। मानस चित्र मंडल की भजनों की सुमधुर प्रस्तुति भी होगी। आज फ्रीगंज स्थित छोटे गोपाल मंदिर के साथ ही अन्य देव स्थलो पर भी कृष्णजन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds