April 27, 2024

चुनाव से जुड़े दायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए-एडीएम

जिलाधिकारियों की बैठक संपन्न
रतलाम 26 अगस्त. अपर कलेक्टर  निर्मल उपाध्याय ने जिलाधिकारियों को आगाह किया है कि वे चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता बरतें और इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दें।यह जरूरी है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों के निष्पादन में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह निष्पक्ष रहंे। उनके कामकाज में यह निष्पक्षता परिलक्षित भी होनी चाहिए।
श्री उपाध्याय आज यहां जिलाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हुए सामने आने वाली कठिनाईयों के बारे में बेहिचक प्रशासन से संपर्क कर इसकी जानकारी देनी चाहिए।उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं रहना चाहिए।अपर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि ईमानदारी और निष्पक्षता से निर्वाचन कार्यों को अंजाम देने वाले अधिकारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारियों को नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए और ऐसा करते हुए उन्हें किसी भी दबाव से मुक्त रहना चाहिए।
अपर कलेक्टर ने चाही गई जानकारी त्वरित रूप से जिलाधिकारियों व्दारा भेजे जाने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। हालाकि राजस्व अधिकारियों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व्दारा वांछित जानकारी नहीं भेजे जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। श्री उपाध्याय ने निर्देश दिए कि जिन राजस्व अधिकारियों और जनपद सीईओ ने जानकारी भेजने में विलम्ब किया है,उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। संबंधित अधिकारियों को इस नोटिस का जवाब तीन दिन में देना होगा। संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में श्री उपाध्याय ने निर्देशित किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दावों का निराकरण यथाशीघ्र किया जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में दावों के निपटारे का काम लम्बित न रखा जाए। उन्होंने कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में ऋणात्मक शेष के प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  के.सी.जैन सहित सभी विभाग-प्रमुख उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds