April 27, 2024

हिन्दू नेता राजेश कटारिया को गोली मारी

गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती,पुलिस जुटी हमलावरों की तलाश में
रतलाम,29 जुलाई (इ खबरटुडे)। हिन्दू जनचेतना मंच के संयोजक राजेश कटारिया को आज शाम सालाखेडी के समीप दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। कटारिया को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी फैलते ही जिला चिकित्सालय में भारी भीड जमा हो गई। पुलिस हमलावरों की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,विहिप के पूर्व अध्यक्ष राजेश कटारिया शाम करीब पौने पांच बजे सालाखेडी स्थित पैट्रोल पंप से मोटर साइकिल द्वारा रतलाम लौट रहे थे,कि उसी समय मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति वहां पंहुचे और उन्होने कटारिया पर दो फायर किए। उक्त दोनो ही फायर कटारिया के पेट और हाथ को घायल करते हुए निकल गए।  फायरिंग की आवाज सुनकर पंप के कर्मचारी घटनास्थल पर दौडे और घायल राजेश कटारिया को लेकर अस्पताल की तरफ भागे। राजेश कटारिया को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों का दल उनका उपचार कर रहा है।
घटना की खबर शहर में आग की तरह फैली।खबर मिलते ही अनेक लोग जिला चिकित्सालय पंहुच गए। जिला चिकित्सालय में भारी भीड जमा हो गई। श्री कटारिया पर हुए जानलेवा हमले को लेकर लोग काफी आक्रोशित है। उधर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की खोजबीन प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि श्री कटारिया पूर्व में विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष थे। वे निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में महापौर का चुनाव भी लड चुके है और वर्तमान में हिन्दू जनचेतना मंच के संयोजक है। उन पर किए गए प्राणघातक हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए है। हांलाकि हिन्दू नेता पर हुए हमले के चलते स्थिति तनाव पूर्ण बन गई है।हमलावरों के नाम भी अब तक सामने नहीं आ पाए है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds