April 19, 2024

कन्या भ्रूण हत्या रोकने सर्वप्रथम समाज को जागरूक करें- पल्लवी जैन गोविल

पीसीपीएनडीटी एक्ट क्रियान्वयन पर नोडल अधिकारियों की राज्य-स्तरीय कार्यशाला

भोपाल,27अगस्त (इ खबरटुडे)। पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के क्रियान्वयन के साथ समाज को भी बेटी की महत्ता के प्रति जागरूक करें। आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने यह बात आज यहाँ अधिनियम में जिला नोडल अधिकारियों के संवेदीकरण के लिये हुई एक-दिवसीय राज्य-स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही। मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व्ही. किरण गोपाल राव ने अधिनियम की केन्द्रीकृत रिपोर्टिंग पर बल दिया।

कार्यशाला में शिशु लिंग अनुपात (0-6 वर्ष), जन्म के समय के लिंग अनुपात में आयी गिरावट, पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट और जिला एवं राज्य-स्तर पर क्रियान्वयन आदि पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही पी.सी.पी.एन.डी.टी.एम.आई.एस. पर चर्चा की गयी। नोडल अधिकारियों ने अपने जिलों में अल्ट्रा-सोनोग्राफी संस्थानों, निरस्त किये गये पंजीयन, प्रकरणों आदि की जानकारी दी।

संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. बी.एन. चौहान ने समस्याओं पर चर्चा की। राज्य समुचित प्राधिकारी डॉ. वन्दना शर्मा ने अधिनियम क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds