April 26, 2024

धूमधाम से मनी रामनवमी

जगह जगह गूंजे-भये प्रकट कृपाला के स्वर

रतलाम,19 अप्रैल(इ खबरटुडे)। मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव शहर  बडी धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न राम मन्दिरों में सुबह से ही श्रध्दालुओं की भीड थी। 

रामनवमी का पर्व शहर के विभिन्न राम मन्दिरों और अन्य मन्दिरों में दोपहर ठीक बारह बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। जैसे ही दोपहर के बारह बजे मन्दिरों में भये प्रकट कृपाला दीन दयाला के स्वर गूंजने लगे।

 राम जन्मोत्सव के समय मन्दिरों में श्रध्दालुओं की भारी भीड उमडी। मन्दिरों में पंजीरी का प्रसाद वितिरत किया गया। सज्जनमिल रोड स्थित राम मन्दिर में बडी ही धूमधाम से प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। राम मन्दिर पर श्रध्दालुओं की भारी भीड के चलते सड़क पर यातायात भी अवरुध्द होने की नौबत आ गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds