April 27, 2024

स्वतंत्रता दिवस पर होगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम – कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

रतलाम 30 जुलाई(इ खबरटुडे)।कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने 15 अगस्त 2016को विभिन्न विभाग प्रमुखों को राष्ट्रध्वज फहराने, राष्ट्रगान का गायन करने के साथ-साथ मध्यप्रदेश गान का गायन करने के लिये निर्देशित किया। कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 7.30 से 8 बजे के मध्य कर लिया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होना सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों का दायित्व रहेगा।

अनुपस्थिति अधिकारी, कर्मचारियों की सूचना विभाग प्रमुखों द्वारा कलेक्टर को भेजी जायेगी। कक्षा 6 से अधिक कक्षा तक के विद्यार्थियों केा शिक्षण संस्थाओं में प्रभात फेरी के पश्चात 8ः45 बजे तक नेहरू स्टेडियम में पहुुचना होगा। प्रभात फेरी के साथ एक एम्बुलेंस मय स्टाफ रंगरोगन व्यवस्था के साथ रहेगी। यातायात विभाग द्वारा मार्ग की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जायेगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन रतलाम के नेहरू स्टेडियम पर होगा। सलामी के लिये नेहरू स्टेडियम मैदान को व्यवस्थित करने एवं राष्ट्र ध्वज के पोल एवं गिररी को व्यवस्थित करने आदि की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री द्वारा किया जायेगा।

 

स्टेडियम की सफाई, पुताई, माईक, टेंट, बैठक व्यवस्था आयुक्त नगर पालिका निगम को सौपी गई है। स्टेडियम की व्यवस्था को अंतिम रूप 13 अगस्त 2016 को सायं 5 बजे तक दिया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,मीसाबंदी, राजनैतिक संस्थाओं के प्रमुख, पत्रकार, भूतपूर्व सैनिक एवं प्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने का जिम्मा एसडीएम शहर एवं आयुक्त नगर निगम को सौपा गया है। बैठक व्यवस्था के लिये पृथक-पृथक तख्तीयॉ लगाकर व्यवस्था की जायेगी। माननीय मुख्य अतिथि महोदय को लाने व ले जाने की व्यवस्था नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम शहर को सौपी गई है। आयुक्त नगर निगम गुब्बारे उड़ाने की व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल को साफ-सफाई कराकर आगम एवं निर्गम की व्यवस्था करेगें। मुख्यमंत्रीजी के संदेश की प्रति सहायक संचालक जन सम्पर्क रतलाम प्राप्त कर प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक शाखा को उपलब्ध करायेगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को लाने ले जाने की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस. करेगे। परेड की सलामी मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ली जायेगी। परेड में पुलिस विभाग एस.ए.एफ. महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्काउट गाईड सम्मिलित रहेगे। परेड का अभ्यास 1 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रातः 8ः30 बजे नेहरू स्टेडियम में किया जायेगा।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परेड रिहर्सल के लिये दो डॉक्टर, सहकर्मी, एम्बुलेंस की व्यवस्था करेगें। आयुक्त नगर निगम फायर ब्रिगेड उपलब्ध करायेगें। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर एवं डॉ. पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया जायेगा। सांस्कृति कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद पैमाने पर सामुहिक नृत्य कार्यक्रम रखे जायेगे। सामुहिक पी.टी. कार्यक्रम एवं सामुहिक नृत्य कार्यक्रम में न्यूनतम सौ छात्र-छात्राऐं द्वारा सहभागिता कर लगभग पॉच मीनट समय निर्धारित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समयसीमा 30 मीनट की रखी गई है। कार्यक्रम के संबंध में समन्वय का कार्य प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक शाखा को सौपा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम पी.टी., परेड एवं झाकियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का निर्णय निर्णायकों द्वारा किया जायेगा। विभागीय अधिकारी उनके विभाग से पुररूकार आदि की जानकारी 10 अगस्त 2016 तक अपनी संक्षिप्त टीप लगाकर प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक शाखा को प्रस्तुत करेगे। पुरूस्कृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को 15 अगस्त 2016 को प्रातः 9 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विभाग प्रमुख की रहेगी। नगर पुलिस अधीक्षक पुरूस्कार लेने वालों की व्यवस्था बनायेगे। समारोह में छायाचित्र लेने का कार्य जन सम्पर्क विभाग एवं आयुक्त नगर निगम को सौपा गया है। कार्यक्रम संबंधित सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार रहेगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds