September 22, 2024

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता, तलाशी अभियान जारी

नई दिल्ली, 22जुलाई(इ खबरटुडे)।भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार विमान में 29 लोग सवार थे और सुबह करीब 7 बजकर 32 मिनट पर विमान ने चेन्नई के थंबरम से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया
विमान को रडार पर आखिरी बार एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों ने सुबह 8.12 बजे देखा था। वायुसेना का दावा है कि सुबह 9.30 बजे तक वे विमान के संपर्क में थे। रक्षा सूत्रों का कहना है कि उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था।
भारतीय वायुसेना ने विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विमान का पता लगाने के लिए व्यापक पैमाने पर खोजी अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें भारतीय वायुसेना के साथ ही नौसेना और तटरक्षक बल शामिल हैं।चार जंगी जहाजों को बंगाल की खाड़ी में भेजा गया है, ताकि वह बचाव कार्य में मदद कर सकें। तटरक्षक बल के चार जहाज और 2 डोर्नियर एयरक्राफ्त को बचाव कार्य में लगाया गया है। दो इंजन वाला यह विमान मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।

You may have missed