March 28, 2024

किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा

जोशी उपाध्यक्ष, डांगी कार्यालय सह मंत्री बने, सिसौदिया, आर्य को कार्यकारिणी में स्थान

भोपाल 1 अप्रैल,( इ खबर टुडे )भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की ।

इस टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुबेदार सिंह मुरैना, सोमेश्वर पटेल इन्दौर, बीडी पटेल रीवा, बोधसिंह भगत बालाघाट, पंकज जोशी भोपाल, राममोहनसिंह बघेल विदिशा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश सोनी, प्रदेश महामंत्री संदीप पटेल नरसिंहपुर, भारतसिंह राजपुत होशंगाबाद, प्रदेश मंत्री महेश गुर्जर ग्वालियर, उपेन्द्रंसिंह चौहान सीधी, गोविन्दसिंह चौहान सीहोर, प्रद्युम्न सिंह लोधी दमोह, ईश्वरसिंह पाटीदार उज्जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री गिरधारीलाल पाटीदार भोपाल, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री हिम्मत डांगी मंदसौर, अशोक चौहान सीहोर को मनोनीत किया गया ।

कार्यसमिति सदस्यों में अलकेश आर्य विधायक बैतुल, महेन्द्रसिंह यादव ग्वालियर, ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर, राजू डांगी दतिया, रुघनाथसिंह आंजना रतलाम, भागीरथ पाटीदार भोपाल, रामगणेशसिंह देवड़ा होशंगाबाद, बीएस वाजपेयी भोपाल, सूर्यनाथसिंह हरवार सतना, मेघसिंह गुर्जर दतिया, भोपालसिंह सिसौदिया मंदसौर, बहादुरसिंह उज्जैन, मुनेश्वर गुप्ता उमरिया, भरत पटेल देवास, महेन्द्र ठाकुर इंदौर, कंचनसिंह चौहान इन्दौर, नरेश राजपुरोहित धार, अमरप्रताप सिंह सागर, पदमसिंह ठाकुर भोपाल, बेतालसिंह गुर्जर भिण्ड, रामकृपाल पटेल सतना, महेन्द्रसिंह राठौर झाबुआ, सुरेन्द्रसिंह मोटापाला झाबुआ, मनुदेव आर्य मन्दसौर, वीरेन्द्रसिंह राणा भिण्ड, केदार सिंह गुर्जर ग्वालियर, महेश झारखडिया टीकमगढ, मंगलसिंह यादव शिवपुरी, भगतराम पाटीदार नीमच, श्याम गुर्जर राजगढ एवं भागीरथ कुशवाह बड़वानी को मनोनीत किया गया । स्थाई आमंत्रित सदस्यों में हाकमसिंह ऑंजना उज्जैन, शिवेन्द्रसिंह राजावत भिण्ड, भानुप्रतापसिंह शहडोल, दिनेश गौतम रीवा, सुरेन्द्रपाल राणा ग्वालियर, प्यारेलाल चतुर्वेदी सिंगरौली, विजय शुक्ला रायसेन, चन्द्रशेखर शुक्ल सीधी, शिवकुमार सागोरिया अलीराजपुर, शिवचरण परिहार राजगढ, शान्तिलाल पाटीदार रतलाम, पवन व्यास ग्वालियर, दानसिंह ठाकूर छिन्दवाडा, प्रताप भानु रघुवंशी अशोकनगर, पोपसिंह नागर इन्दौर, अरुणदेव पाण्डे सिंगरोली, बैजनाथ तिवारी टीकमगढ, अशोकसिंह तोमर उज्जैन, रामसिंह जादौन उज्जैन, महेन्द्र भटनागर नीमच, उमरावसिंह पंवार उज्जैन, रामबहादूर पटेल रीवा, युवराज यादव श्योपुर, बहादुरसिंह बोरमुण्डला उज्जैन, धरमसिंह आर्य सीहोर, डाडमचंद जाट नीमच, मूलचंद वामनिया झाबुआ, शंकरलाल शर्मा सीहोर, लाखनसिंह रघुवंशी गुना, रूघनाथसिंह काचरिया मंदसौर, नागेन्द्रसिंह सिसौदिया मंदसौर, बापुलाल गायरी मंदसौर, सृजेश पाण्डे सतना, पोपेन्द्रसिंह बग्गा देवास को मनोनीत किया गया ।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds