April 25, 2024

नए साल में 67 नई एक्सप्रेस गाडियां

वर्ष 2013-14 के रेल बजट की मुख्य विशेषताएं

नई दिल्ली,26 फरवरी(इ खबरटुडे)। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज संसद में 2013-14 का रेल बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि 67 नई एक्सप्रेस रेलगाडि़यां चलाई जाएगी जिसमें इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया देवास, उज्जैन, गुना, ग्वालियर, हजरत निजामुद्दीन शामिल है।रेल मंत्री ने 24 गाडिय¨ं के फेरे में वृध्दि का प्रस्ताव किया है,जिनमें इंदौर  अमृतसर एक्सप्रेस 1 से 2 दिन कर दी गई है।
ंरेल बजट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है-

1. 67 नई एक्सप्रेस गाडि़यां चलाई जाएंगी।
2. 26 नई पैसेंजर सेवाएं, 8 डेमू सेवाएं और 5 मेमू सेवाएं चलाई जाएंगी।
3. 57 गाडि़यों के चालन का विस्तार किया जाएगा।
4. 24 गाडि़यों के फेरों में वृद्धि की जाएगी।
5. 2013-14 में मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में प्रथम एसी ईएमयू रेक की शुरूआत करना।
6. 63.363 करोड़ रूपए का अब तक का उच्चतम योजना परिव्यय
7. 500 कि.मी. नई लाइन, 750 कि.मी. दोहरीकरण, 450 कि.मी. आमान परिवर्तन का लक्ष्य कर्मचारियों के क्वार्टरों के लिए निधि आबंटन बढ़ाकर 300 करोड़ रूपए किया गया है तथा इस वर्ष 1.52 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे, जिसमें से 47,000 रिक्तियां कमजोर वर्गों तथा विकलांग व्यक्तियों के लिए निर्धारित की गई हैं, 25 स्थानों पर रेल संबंधी व्यवसाय में युवाओं को कौशल शिक्षण दिया जाएगा।
8. राजीव गांधी खेल रत्न और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को मानार्थ कार्ड
पास की सुविधा उपलब्ध कराना, स्वतंत्रता सेनानियों के पासों का तीन वर्ष में एक बार नवीकरण किया जाएगा।
9. 12वीं योजना के अंतिम वर्ष में 30,000 करोड़ रूपए के निधि शेष के सृजन के लिए लक्ष्य निर्धारित करना।
10. कर्मचारियों के क्वार्टरों के लिए निधि आबंटन बढ़ाकर 300 करोड़ रूपए किया गया है।
11. सभी मंडल मुख्यालयों पर अकेली रहने वाली महिला रेल कर्मचारियों के लिए हॉस्टल सुविधाओं की व्यवस्था करना।
12. सभी ऐसे शहरों में जहां अस्पताल या तो सीजीएचएस के साथ या रेलवे के साथ पैनलबद्ध हों वहां आरईएलएचएस के लाभार्थियों को मेडिकल इमरजेंसी के समय इलाज की सुविधा प्रदान करना।
13. रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों के बैरकों की स्थिति में सुधार लाना।
14. लोको-पायलटों को तनाव न हो इसके लिए लोकोमोटिव कैबों में वाटर क्लोसेट्स और एयर कंडीशन की व्यवस्था करना।
15. रेल संबंधित इलैक्ट्रॉनिक टैक्नालॉजी में प्रशिक्षण देने के लिए नागपुर में एक बहु-विभागीय प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी।
16. एम. फिल और पीएचडी स्तरों पर भारतीय रेल से जुड़े मुद्दों पर अध्ययन और शोध करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में पांच फेलोशिप दिए जाएंगे।
16. कार्बन फुटप्रिंट घटाने के लिए रेल से संबंधित अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए टेरी (ज्म्त्प्) में पीठ की स्थापना।
16. रेलवे की टीमों ने 2012 में 9 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती।
17. रेलवे खेल-कूद संवर्धन बोर्ड को ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार- 2012’ से सम्मानित किया गया।
18. ओलंपिक पदक विजेताओं एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को राजधानी, शताब्दी गाडि़यों में यात्रा कर करने के लिए मानार्थ कार्ड पास प्रदान किया जाएगा।
19. खिलाडि़यों को दिए गए सभी कार्ड पासों, जिनमें वे राजधानी, शताब्दी गाडि़यों में यात्रा कर सकते हैं, पर अब उन्हें दुरंतो गाडियों में भी यात्रा करने की अनुमति होगी।
20. महावीर चक्र, वीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक के विजेता, यदि अविवाहित हो तो उनके मरणोपरांत उनके माता-पिता को प्रथम श्रेणीध्द्वितीय एसी में वैध मानार्थ कार्ड पास की सुविधा प्रदान करना।
21. पुलिस पदक विजेताओं को वर्ष में एक बार राजनधानी, शताब्दी गाडि़यों में द्वितीय एसी में एक साथी के साथ यात्रा के लिए मानार्थ कार्ड पास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
22. स्वतंत्रता सेनानियों के पासों का तीन वर्ष में एक बार नवीकरण किया जाएगा।
23. रेल टैरिफ प्राधिकरण की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है और इस पर अंतर-मंत्रालय स्तर पर परामर्श किया जा रहा है।
24. फ्रेट टैरिफ के संबंध में ईंधन समायोजन घटक (एफएसी) से संबद्ध संशोधन     1 अप्रैल, 2013 से लागू किया जाएगा।
25. सुपरफास्ट गाडि़यों के लिए पूरक प्रभार, आरक्षण शुल्क, लिपिकीय प्रभार, रद्दकरण प्रभार तथा तत्काल प्रभार में मामूली वृद्धि की गई है।
26. संवर्धित आरक्षण शुल्क को समाप्त किया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds