April 25, 2024

पूर्व सर संघचालक सुदर्शन का निधन,शोक की लहर

नई दिल्‍ली 15 सितम्बर (इ खबर टुडे) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निवृतमान सर संघचालक परम पूजनीय कुप सी सुदर्शन नहीं रहे। 81 साल के श्री सुदर्शन का शनिवार को रायपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर उन्‍होंने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्‍कार नागपुर में रविवार दोपहर तीन बजे होगा। उनके निधन का समाचार फैलते ही संघ के देश भर के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फ़ैल गई. म प्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह समेत अनेक भाजपा नेताओं ने श्री सुदर्शन के निधन को पुरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है.

शुक्रवार शाम वह एक पुस्तक के विमोचन के सिलसिले में रायपुर गए थे। संयोग से उनका जन्म भी रायपुर में ही हुआ था। आजीवन अविवाहित रहे श्री सुदर्शन के परिवार में उनके एक भाई हैं।
डिमेंशिया से पीडि़त श्री सुदर्शन कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनकी देखभाल के लिए एक अटेंडेंट रखा गया था। स्वास्थ्य कारणों से ही वह आरआरएस के सर संघचालक पद से हट गए थे। पद से हटने के बाद वह भोपाल में ही रहा करते थे। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद वापस लौटे तो वह कुछ थकावट और बैचेनी महसूस कर रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।
सुदर्शन के निधन की खबर मिलते ही रायपुर में नेताओं और संघ से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सुदर्शन के निधन पर शोक जताया है। बीजेपी नेत्री स्‍मृति ईरानी ने भी पूर्व आरएसएस प्रमुख के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds