April 18, 2024

दो पक्षों में विवाद, पांच घायल, तीन इंदौर रेफर

रतलाम, 24 अगस्त (इ खबरटुडे)। स्थानीय मालीकुआं में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में तलवारे, लाठियां आदि हथियारों का खुलकर प्रयोग किया गया। इस विवाद में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को इंदौर रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह हुए विवााद में गम्भीर रूप से घायल हुए वाल्मिकी समाज के पंकज पिता श्यमालाल निवासी सब्जी मण्डी अशोक नगर, निलेश पिता गोपाल निवासी गांधी नगर, विशाल पिता रमेश निवासी पीएण्डटी कॉलोनी, अनिल पिता किशनलाल निवासी गांधी नगर एवं मनीष पिता श्यामलाल निवासी सब्जी मण्डी अशोक नगर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल हुए मनीष, निलेश तथा विशाल को इंदौर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि यह विवाद प्रेम प्रसंग के चलते हुआ है। सब्जी मण्डी निवास वाल्मिकी समाज की 21 वर्षीय युवती ने डेढ़ माह पूर्व मालीकुआं निवासी संजय उर्फ संजु पिता पूनमचंद के साथ भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद वह संजय के साथ मालीकुआं में रहने लग गई थी। उसी बात को लेकर यह विवाद हुआ है। इस मामले की जांच अजाक पुलिस कर रही है।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds