April 27, 2024

पार्षद पति और महापौर के बीच विवाद

रतलाम,२६ जुलाई (इ खबरटुडे)। भाजपा नेताओं के आपसी विवाद थमते नजर ही नहीं आ रहे हैं। महिला पार्षद सरिता लोढा द्वारा बुधवार को किए गए हंगामें की चर्चाएं अभी थमी भी नहीं थी कि एक महिला पार्षद के पति और महापौर के बीच अच्छा खासा विवाद हो गया। भाजपा नेताओं के बीच हो रहे इन विवादों को अलग अलग नजरिये से देखा जा रहा है।
ताजा घटनाक्रम इन्द्रलोक नगर का है। इन्द्रलोक नगर में बनाई गई एक सड़क पर ठेकेदार द्वारा स्पीड ब्रेकर भी बना दिया गया था,जिससे लोग परेशान थे। भाजपा पार्षद सोना शर्मा के पति विजय शर्मा इस स्पीड ब्रेकर को हटवा रहे थे। इसी दौरान सीमेन्ट लेकर पंहचे एक वाहन ने विजय शर्मा के वाहन को टक्कर मार दी। इस बात को लेकर शर्मा का वाहन चालक से विवाद हो गया। उक्त वाहन महापौर शलेन्द्र डागा का था,इसलिए वाहन चालक ने घटना की खबर महापौर को कर दी।
विवाद बढने पर श्री शर्मा ने ड्राईवर को थप्पड जड दिया। गुस्साए ड्राईवर ने इस बात की खबर महापौर शैलेन्द्र डागा को कर दी। जानकारी मिलने पर महापौर श्री डागा मौके पर पंहुचे। इसके बाद पार्षद पति और महापौर के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद की जानकारी मिलने पर भाजपा पार्षद बलवीरसिंह सोढी भी मौके पर पंहुचे। श्री सोढी ने बीचबचाव कर मामले को शान्त करने की कोशिशें की। पार्षद पति और महापौर के बीच हुए विवाद के दौरान क्षेत्र के सैंकडों लोगों की भीड वहां एकत्रित हो गई थी।
नगर निगम में भाजपा नेताओं के आपसी विवाद लगातार बढते जा रहे है। इन विवादों को भाजपा के गुटीय विवादों से जोडकर देखा जा रहा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds