देश-विदेश

Amerika: पाकिस्तान में सशस्त्र संघर्ष की आशंका, अमेरिका नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Ind-Pak Border: अमेरिका के विदेश विभाग ने अपने देश के नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की एडवाइजरी जारी की हैं। इसमें अमेरिका ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकता हैं।

इसलिए अमेरिका के नागरिक पाकिस्तान की यात्रा से जाने से बचे, ताकि किसी भी समय आतंकी गतिविधि नहीं हो जाए और अमेरिकी नागरिकों को नुकसान नहीं हो जाए।

अमेरिका के विदेश विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी में खासकर भारत की सीमा के साथ लगते पाकिस्तान के राज्यों में यात्रा नहीं करने का आह्वान किया है।

अमेरिका की तरफ से जारी आदेश में कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा नहीं करने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं।

इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। अमेरिकियों से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है।

आप को बता दे कि पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां कई बार हो चुकी हैं। इस दौरान आपसी संघर्ष होता रहता हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए यह एडवाइजरी जारी की है।

हालांकि पाकिस्तान को लेकर पहले भी अमेरिका कई बार एडवाइजरी जारी कर चुका है और अपने देश के नागरिकों को पाकिस्तान में कम ही यात्रा करने की चेतवानी देता रहता है।

Back to top button