MP News : धार से गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज, 100 करोड़ होंगे खर्च

MP News: मध्यप्रदेश में निवेशकों को सुविधा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार कदम उठा जा रहे हैं। इसी कड़ी में धार जिले के कुक्षी से क्रूज का संचालन किया जाएगा और यह क्रूज गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी चलेगा। लगभग 135 किलोमीटर दूरी होगी।
इस प्रोजेक्ट पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद हैं। साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
क्रूज का यह होगा रुट
मध्यप्रदेश में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में क्रूज टूरिस्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई हैं। समिट में छह क्रूज के प्रस्ताव को मंजूर किया गया हैं। इसमे धार जिले के कुक्षी से गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, दूसरा सेलानी से धारा, राजघाट बेतवा से देओगढ़, बरगी से टिंडनी, गांधीसागर से संजीत और तवा से मढ़ई क्रूज टूरिस्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई हैं। इसमें एक रूट पर 2 क्रूज और हाउस बोट्स चलाने का प्रस्ताव है।
सरयू नदी में क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी ने दिया प्रस्ताव
छह क्रूज प्रोजेक्ट के संचालन का प्रस्ताव फिलहाल सरयू नदी में क्रूज चलाने वाली कंपनी ने दिया हैं। फिलहाल यह कंपनी सरयू नदी में दो क्रूज को चला रही हैं। नर्मदा नदी में क्रूज संचालन शुरु होने से कई धार्मिक शहर जुड़ जाएंगे।
एनजीटी के नियम के हिसाब से चलाए जाएंगे क्रूज
मध्यप्रदेश के भोपाल के बड़ा तालाब समेत कई जगह पर पहले डीजल इंजन व मोटर वोट्स चलाई गई थी, लेकिन एनजीटी ने इन पर रोक लगा दी थी। इसमें एनजीटी की तरफ से तर्क दिया गया था इससे पानी दूषित होता हैं और पीने के लायक नहीं रहता हैं। इसलिए सरकार एनजीटी के नियम को पूरा करने के लिए क्रूज और हाउस बोट्स सोलर या इलेक्ट्रिक चला सकती हैं। इससे एनजीटी की बाधा भी नहीं आने वाली हैं।