May 20, 2024

National Corona Meter पिछले चौबीस घंटो में कोरोना के 43,640 नए मरीज मिले, 56,643 ठीक हुए और 722 ने जान गंवाई; नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम

नई दिल्ली,03 जुलाई (इ खबरटुडे)। पिछले चौबीस घंटो में देश में कोरोना के 43,640 नए मरीजों की पहचान हुई। 56,643 ठीक हुए और 722 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,034 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। कुल 4.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 मरीजों ने जान गंवाई थी। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है।

लगातार दूसरे दिन कम हुए केस

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना केस कम हुए। बुधवार को 48,606 केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 केस आए और शुक्रवार को 43,640 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,640
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 56,643
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 722
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.05 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.95 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.01 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.90 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds